पारा शिक्षक समायोजन विवाद: सुनील कुमार यादव बनाम झारखंड सरकार केस में होगा समझौता

इस आदेश के आलोक में झालसा द्वारा रांची हाई कोर्ट के सभागार में मिशन टीम और राज्य सरकार द्वारा अधिकृत नोडल पदाधिकारी के बीच मामले पर चर्चा की गई।

चाईबासा: लंबे समय से पारा शिक्षक अपने समायोजन को लेकर आंदोलित हैं, सड़क से सदन तक आंदोलन के बाद पारा शिक्षकों ने अदालत का भी रुख किया।टेट पास पारा शिक्षकों ने मिशन टीम का गठन कर पारा शिक्षकों को समायोजित कर सहायक शिक्षक बनाने की मांग को लेकर रांची हाई कोर्ट में मामला दर्ज कराया था 51 पिटिशनरों का केस उच्च न्यायालय में सात वर्षो तक चला।

इसके बाद केस खारिज किए जाने के बाद मिशन टीम ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है। मिशन टीम के अगवा पारा शिक्षक शंकर गुप्ता ने बताया की सुनील कुमार यादव बनाम झारखंड सरकार का मामला झालसा पहुंच गया है।उन्होंने कहा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूरे देश में राज्य सरकार और कर्मियों के लंबित मामलों को लोक अदालत लगा कर आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक समझोता करने का निर्देश दिया गया है।

इस आदेश के आलोक में झालसा द्वारा रांची हाई कोर्ट के सभागार में मिशन टीम और राज्य सरकार द्वारा अधिकृत नोडल पदाधिकारी के बीच मामले पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, शंकर गुप्ता सहित पिटिशन दाखिल करने वाले सभी शिक्षक मौजूद रहे। सरकार की ओर से डिप्टी डायरेक्टर सुबेंदु कुमार और मिशन टीम के बीच स्थाईकरण को लेकर वार्ता हुई। नोडल पदाधिकारी ने मिशन टीम को अपनी बात रखने को कहा इस पर सुनील कुमार यादव ने सारे कागजात, सुबूत और तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। मिशन टीम को आशा है लोक अदालत में उनके साथ न्याय होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More