सिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह, समाज को गढ़ने के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम : सुदेश महतो 

क्षेत्र के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वी आर लैब, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, स्टूडेंट एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं आज हमारे बच्चों को मिल रही है। आगे इन सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि उनके सपनों और उनकी मेहनत के बीच कोई रुकावट न आए।

रांची: शिक्षक हमारे भाग्यविधाता हैं। इस समाज को किसी एक व्यक्ति, एक नेतृत्व से नहीं गढ़ा जा सकता है। समाज, राज्य और राष्ट्र को गढ़ने के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम है। हमें बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाने के लिए काम करना है। तर्क से नए विचारों का सृजन होगा। सिर्फ सरकारी घोषण मात्र से शिक्षा व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सकता है। इसके लिए विद्यालय व बच्चों को नजदीक से देखना होगा, गांव-परिवार के हालात को समझना पड़ेगा। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित अंबेडकर पार्क के समीप आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2024-09-06 at 19.18.37_ed84e64e (1)
सम्मानित शिक्षकों के संग आजसू पार्टी अध्यक्ष

शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस सुधार के लिए हमारे द्वारा लगातार काम किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विद्यालयों को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत हैं। स्मार्ट क्लास, वी आर लैब, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, स्टूडेंट एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं आज हमारे बच्चों को मिल रही है। आगे इन सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि उनके सपनों और उनकी मेहनत के बीच कोई रुकावट न आए।

बदलाव के लिए आप सभी के विचार हमारे लिए बहुमूल्य हैं। बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम है। आज शिक्षकों को अपने विद्यालय की बेहतरी की दिशा में काम करने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है और कई बार यह अनुमति मिलने में बहुत देर हो जाती है जिससे विद्यालय का विकास प्रभावित होता है। इस व्यवस्था को भी सुधारने की जरूरत है। हमारी तैयारी शिक्षा के लिए एक बेहतर और अनुकूल वातावरण बनाने की है। यह वातारण आपके साथ से ही बनाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2024-09-06 at 19.18.38_40b15156 (1)
महिला शिक्षक को सम्मानित करते सुदेश महतो

इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुण्डा, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य मंजू देवी, प्रचार्य सिल्ली पॉलिटेक्निक सिल्ली समीर कुमार, प्रचार्य सिल्ली कॉलेज सिल्ली डॉ अनन्त कुमार महतो, प्रखंड शिक्षा पदा॰ सिल्ली बिमल कांत झा,  बीपीओ सिल्ली मनोज कुमार, बिपीओ राहे प्रवीण कुमार, बिपीओ सोनाहातु अंकित कुमार, भोजोहरी महतो, जयपाल सिंह, सुनिल सिंह, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, गौतम कृष्ण साहू, जितेंद्र बड़ाईक, आरती देवी, बबलू खान, सुसैन प्रमाणिक, रमेश मुण्डा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More