देवघर के बाबा बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग के पट जल्द खोलने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Supreme Court refuses to grant an early hearing of a plea seeking reopening of the Baidyanath Jyotirlinga temple in Jharkhand
नयी दिल्ली : झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योर्तिलिंग के पट खोलने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मांग को लेकर याचिका लगायी गयी है, जिस पर त्वरित सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।
Supreme Court refuses to grant an early hearing of a plea seeking reopening of the Baidyanath Jyotirlinga temple in Jharkhand pic.twitter.com/xCOYFQmOj6
— ANI (@ANI) September 7, 2021
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल भी हिंदुओं के पवित्र श्रावण व मादो महीने में मंदिर का पट राज्य सरकार ने बंद रखने का निर्णय लिया था और इस साल भी ऐसा ही निर्णय लागू किया गाय है।
जबकि देवघर के पंडा-पुरोहित समाज व व्यापारी तबका लगातार बाबा बैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग का पट खोलने की मांग कर रहा है। पुरोहित समाज का कहना है कि मंदिर के पट बंद रहने से उनकी आजीविका पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड सरकार के मंत्री व कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों का पट खोलने की मांग की है।


