दुमका : छात्र समन्वय समिति ने की 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग

दुमका : दुमका में रविवार को छात्र समन्वय समिति ने 1932 के खतियान के आधार पर झारखंड में स्थानीय नीति लागू करने की मांग की, ताकि इससे स्थानीय आदिवासी-मूलवासी लाभान्वित हो सकें। समिति ने यह मांग सरजोम बेडा फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 के आधार पर की।

छात्र समन्वय समिति के सदस्यों ने कहा कि इस फुटबॉल मैच को देखने हजारों की संख्या में लोग आते हैं, इसलिए उन्हें जागरूक करने के लिए इस प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय नीति में 1932 खतियान को लागू करने की मांग की जा रही है। सदस्यों ने कहा कि हम इस आयोजन के जरिए युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।

आज दुमका व ओडिशा की टीम के मैच के दौरान छात्रों ने यह मांग उठायी। युवा अपने हाथ में 1932 के खतियान की मांग वाली तख्तियां लिए हुए थे। समिति के सदस्यों ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द 1932 का खतियान लागू कर दे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More