छात्र संसद में खुशीलाल पंडित करेंगे साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व

साहिबगंज : आगामी 23-24 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले द्वितीय छात्र संसद में खुशीलाल पंडित साहिबगंज जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्र संसद का आयोजन झारखंड विधानसभा, रांची में होगा। बता दें कि छात्र संसद हेतु राज्य भर के सभी जिलों से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे और फिर साक्षात्कार के द्वारा उनका चयन किया गया। इस साक्षात्कार में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने जुड़कर छात्र-छात्राओं के बीच अपने बातों को रखा था।
सर्वप्रथम छात्र संसद हेतु महाविद्यालय के द्वारा 2 छात्रों का चयन किया गया गया था और पूरे सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से 12 छात्रों का चयन किया गया था। लेकिन, चयन प्रक्रिया की अगली कड़ी में साहिबगंज जिले से केवल एक छात्र खुशीलाल पंडित का चयन किया गया तथा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से 6 छात्र.छात्राओं का चयन किया गया और पूरे झारखंड राज्य के 24 जिलों से 24 छात्र. छात्राओं का चयन किया गया। इन चयनित छात्र-छात्राओं को रांची विधानसभा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विधानसभा को चलाने का एक नया अनुभव प्राप्त होगा। यहां बताते चलें कि पूर्व में भी खुशीलाल पंडित ने राज्य राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा से जिले का नाम रौशन किया है। खुशीलाल पंडित एनएसएस इकाई – 4 के सक्रिय और प्रतिभावान वॉलंटियर डॉ रणजीत कुमार सिंह के यूनिट के है।
इस अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के प्रभारी प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष, एनएसएस इकाई – 4 के जिला नोडल अधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह, महाविद्यालय के डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, प्रो प्रशांत भारती, प्रो नितिन घोष एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने खुशीलाल पंडित को इस उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


