SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उन्नत मशीनों से कैंसर के इलाज में अब धनबाद हुआ आत्मनिर्भर

पहले मरीजों को रेडिएशन थेरेपी के लिए वेल्लौर, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था. अब, धनबाद में ही किफायती दर पर इस प्रकार का इलाज उपलब्ध है.

धनबाद: झारखंड के धनबाद में SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है. अस्पताल में स्थापित उन्नत रेडिएशन मशीन के माध्यम से कैंसर उपचार में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहले, स्थानीय मरीजों को रेडिएशन थेरेपी के लिए वेल्लौर, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था. अब, धनबाद में ही किफायती दर पर इस प्रकार का इलाज उपलब्ध है.

पिछले दिनों ही मरीज जो मेटास्टैटिक कार्सिनोमा प्रोस्टेट से ग्रसित था उसका उपचार सफलतापूर्वक शुरू किया गया. इस उपचार का उद्देश्य हड्डियों में मेटास्टेसिस के कारण होने वाले दर्द से राहत प्रदान करना था. मरीज को पैलिएटिव इलाज के तहत रेडिएशन थेरेपी दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें महत्वपूर्ण दर्द में राहत मिली और वह उपचार से संतुष्ट हैं.

इसके साथ ही, मरीज को आगे के उपचार के लिए रेडिएशन और कीमोथेरेपी भी दी जाएगी. यह सफल उपचार एसजेएएस अस्पताल के अनुभवी रेडिएशन थेरेपी डॉक्टरों की टीम द्वारा संचालित किया गया है.

इस उन्नत मशीन के सेटअप ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने इस उपलब्धि के साथ एक बार फिर साबित किया है कि वह नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर मरीजों के इलाज में प्रतिबद्ध है. यह कदम न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More