Saraikela News: कुख्यात अपराधी बबलू दास गिरफ्तार, आधा दर्जन मामलों में था वांछित

गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास विवेक सिंह हत्याकांड में शामिल रहा है. इसने योजनाबद्ध तरिके से विवेक सिंह की हत्या करायी. हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास सरायकेला-खरसावाँ एव पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के कई काण्डों में वांछित है.

सरायकेला: जिला की पुलिस ने करीब आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी बबलू दास को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 1 अक्टूबर (मंगलवार) को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट में वांछित कुख्यात अपराधी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास (42 वर्ष) को  आदित्य गार्डेन, सरायकेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. 

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास विवेक सिंह हत्याकांड में शामिल रहा है. इसने योजनाबद्ध तरिके से विवेक सिंह की हत्या करायी. हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास सरायकेला-खरसावाँ एव पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के कई काण्डों में वांछित है. पूछताछ के क्रम में उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों एवं गैंग मे शामिल अन्य अपराधकर्मियों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. बबलू दास पर अलग अलग थानों में करीब 6 मामले दर्ज है.     

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More