Sahebganj News: बैंक ग्राहक ध्यान दें, 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल

साहिबगंज: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने से बैंक शाखाएं लगातार 5 दिन तक बंद रह सकती हैं। इससे ग्राहकों को भारी परेशानी हो सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ब्रांच से जुड़े सभी जरूरी काम 25 सितंबर तक पूरा कर लें। हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रखने की कोशिश की जाएगी। ग्राहक सेवा केंद्र के जरिए भी सेवाएं जारी रखने का प्रयास होगा।

उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित होंगी। सभी शाखाओं के एटीएम में पर्याप्त कैश रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैश की जरूरत है तो पहले निकाल लें। चेक, ड्राफ्ट, दस्तावेज जमा करने का काम 25 सितंबर तक कर लें। ईएमआई, एसआईपी और ऑटो-डेबिट के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें

बता दें कि बैंक यूनियनों की मुख्य मांगों में 5 दिन वर्किंग, पेंशन में सुधार और स्टाफ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More