Sahebganj News: जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

साहिबगंज: सदर प्रखंड के शोभनपुर भट्टा, गंगा प्रसाद पूरब में नई पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क जिला परिषद निधि से बनाई जा रही है। दिलीप साह के घर से शंभू राय के घर तक करीब 5 लाख 55 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बनने से इलाके के लोगों को आने-जाने में काफी आसानी होगी, खासकर बरसात के मौसम में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता का भरोसा ही उनकी ताकत है और विकास के कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क निर्माण शुरू होने पर उन्होंने जिला परिषद उपाध्यक्ष का आभार जताया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More