Sahebganj News: शेखपुरा के 2 लाख और स्कूटी चोरी कांड में बड़ा मोड़, कोर्ट ने 4 आरोपियों को भेजा समन

साहिबगंज: बिहार के शेखपुरा शहर के चर्चित स्कूटी और 2 लाख रुपये चोरी कांड में कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शेखपुरा ने प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

मामला 3 जनवरी 2024 का है। चढ़िहारी टोला निवासी यासिर इकबाल अपनी बहन की शादी की तैयारी के लिए स्कूटी BR 21 Q 9548 की डिक्की में 2 लाख रुपये रखकर बाजार जाने वाले थे, तभी दिन-दहाड़े स्कूटी समेत नकदी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर शेखपुरा थाने में सैयद गजाली नसर, सैयद शाहिद नसर, सैयद जाहिद नसर और अशफाक गालिब के खिलाफ कांड संख्या 28/24 धारा 379 के तहत केस दर्ज हुआ था।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से लेन-देन कर उन्हें बरी करते हुए फाइनल चार्जशीट लगा दी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी स्कूटी में हथियार या ड्रग्स रखकर उसे फंसा सकते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More