Sahebganj News: राजमहल पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी।

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 1 सितंबर 2026 को तुकई सोरेन के घर में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर राजमहल थाना में कांड संख्या 297/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 में मामला दर्ज किया गया था। कांड के उद्भेदन के लिए आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

इसी क्रम में 12 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कालापत्थर स्थित विष्णु मंडल के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम विष्णु मंडल, पिता स्व. रामदास मंडल, साकिन रायबाजार, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज बताया। पूछ-ताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

उसकी निशानदेही पर घर से चांदी के दो कंगन, लॉकेट के साथ एक चांदी की सिकड़ी और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को 13 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक (राजमहल प्रभाग) राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, अवर निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, पवन यादव, महादेव उरांव, सनातन हेम्ब्रम, सिकंदर तिर्की, बबुल सोरेन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More