Sahebganj News: लोकतंत्र बचाने के लिए 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च

साहिबगंज: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमेटी, साहिबगंज द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बरकत खान ने बताया कि सभी जिला, प्रखंड, मंडल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठों एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को कल पूर्वाह्न 10:30 बजे बंगाली टोला स्थित साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस का मार्च नहीं है, ये देश के लोकतंत्र, संविधान और हर नागरिक के मताधिकार को बचाने का मार्च है। आज वोट पर संकट है तो देश पर संकट है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं से अपील की कि भारी संख्या में पहुंचकर इस शांतिपूर्ण मार्च को ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने बताया कि कार्यालय से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांधी चौक पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पटेल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय (बंगाली टोला), गांधी चौक, स्टेशन चौक, दुर्गा मंदिर, पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक मार्च निकाला जाएगा। भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के पश्चात कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More