Sahibganj News: तीनपहाड़ में यूपी पुलिस की दस्तक, दो महिला वारंटियों की तलाश में छापेमारी

तीनपहाड़ में पुलिस की दबिश के दौरान घर पर नहीं मिलीं दोनों महिलाएं।
प्रयागराज कैंट थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो ठिकानों पर की तलाशी, घर पर नहीं मिलीं दोनों महिलाएं

साहिबगंज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की कैंट थाना पुलिस दो महिला वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए बीते दिनों साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन दोनों महिलाएं घर पर नहीं मिलीं। इसके कारण प्रयागराज पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज कैंट थाना पुलिस किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद, प्रयागराज द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में तीनपहाड़ पहुंची थी। पुलिस को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुड़ी फाटक टोला निवासी बुधिया देवी तथा नीचे टोला, तीनपहाड़ निवासी नीलम देवी की तलाश थी।

प्रयागराज कैंट थाना के सब-इंस्पेक्टर हरिमोहन लिटोरिया के अनुसार, किशोर न्याय बोर्ड की ओर से दोनों महिलाओं के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। इसी वारंट के अनुपालन में तीनपहाड़ थाना पुलिस की मदद से उनके संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन छापेमारी के दौरान दोनों अपने घरों पर मौजूद नहीं थीं। फिलहाल प्रयागराज पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More