Sahebganj News: विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने कोटालपोखर थाना को मिलीं 4 नई अपाची बाइक

कोटालपोखर थाना को पुलिस गश्ती के लिए सौंपी गई 4 नई मोटरसाइकिलें।

बरहरवा: विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती को मजबूत करने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना को चार नई अपाची मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। नई बाइक मिलने से थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को गति मिलेगी और आपात स्थिति में पुलिस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मिली चारों नई अपाची बाइक का उपयोग मुख्य रूप से नियमित गश्ती, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई बाइकों से पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी और विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्ती को और मजबूत किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More