Sahibganj News: निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी सुनील यादव के घर ED का छापा, राजमहल से हैं उम्मीदवार 

इडी की की टीम करीब करीब आधा घंटे तक सुनील यादव के घर पर उनके भाई दाहू यादव की तलाश में रुकी रही, जो लंबे अरसे से फरार है. फिलहाल दाहू यादव इडी के चंगुल में नहीं आया है. 

साहिबगंज: ED ने आज साहिबगंज में बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर इडी ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की है. इडी की की टीम करीब करीब आधा घंटे तक सुनील यादव के घर पर उनके भाई दाहू यादव की तलाश में रुकी रही, जो लंबे अरसे से फरार है. फिलहाल दाहू यादव इडी के चंगुल में नहीं आया है. 

दाहू यादव करीब 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले में आरोपी है. बता दें कि दाहू यादव के भाई सुनील यादव राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इसके लिए सुनील यादव आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे.  
 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More