Sahibganj News: फरीदपुर चेकपोस्ट पर टाटा मैजिक से 4 लाख रुपये बरामद  

पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक यात्री वाहन (टाटा मैजिक) की जांच की गई. वाहन की जांच के दौरान उक्त वाहन से 4 लाख रुपए बरामद किये गए. वाहन के चालक से जब बरामद राशि के कागजात मांगे गए तो चालक कागजात उपलब्ध नहीं करा सका.

साहिबगंज: विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर राज्य भर में कड़ी चौकसी बरती जा रही है. राज्य के सीमाओं पर जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. हर चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहन चेकिंग के दौरान अब तक कई जगहों पर वाहनों से नगदी समेत जेवरात बरामद किये गए हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के बरहरवा स्थित फरीदपुर सीमा पर बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की गयी. 

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक यात्री वाहन (टाटा मैजिक) की जांच की गई. वाहन की जांच के दौरान उक्त वाहन से 4 लाख रुपए बरामद किये गए. वाहन के चालक से जब बरामद राशि के कागजात मांगे गए तो चालक कागजात उपलब्ध नहीं करा सका. जिसके बाद उक्त राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया. फरीदपुर चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट नुरुल इस्लाम और बरहरवा थाना के एएसआई रामप्रवेश दास वाहनों की जांच कर रहे थे.  

 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More