भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ की शुरुआत

श्री गणेश मंदिर से होकर दुखिया महादेव से होकर देवी मंदिर रेम्बा,दुर्गा मंदिर रेम्बा,शिवालय ,बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना कर दुर्गा मंदिर रेम्बा,देवी मंदिर रेम्बा और बजरंग बली मंदिर पतार डीह में पूजा अर्चना कर समस्त देवी देवताओं का आह्वान करते हुए बारहमासा तालाब से जल कलशों में भरा गया।कलश यात्रा में सैकड़ों को संख्या में महिलाए एवं पुरुष शामिल हुए।जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा,हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई।कलश यात्रा में यज्ञ के आचार्य पंडित कन्हैया लाल शास्त्री एवं उनकी मंडली वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ करते हुए और वेद ध्वनि करती हुई चल रही थी।

जमुआ: शिव प्राण प्रतिष्ठा के निमित रेम्बा स्थित नव निर्मित भव्य शिव मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने पवित्र कलशों को लेकर नगर भ्रमण किया। सभी देवी देवताओं  का आह्वान किया। श्री गणेश मंदिर से होकर  दुखिया महादेव से होकर देवी मंदिर रेम्बा, दुर्गा मंदिर रेम्बा, शिवालय, बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना कर दुर्गा मंदिर रेम्बा, देवी मंदिर रेम्बा और बजरंग बली मंदिर पतार डीह में पूजा अर्चना कर समस्त देवी देवताओं का आह्वान करते हुए बारहमासा तालाब से जल कलशों में भरा गया।कलश यात्रा में सैकड़ों को संख्या में महिलाए एवं पुरुष शामिल हुए। जिप सदस्य   कुमारी प्रभा वर्मा, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई। कलश यात्रा में यज्ञ के आचार्य पंडित कन्हैया लाल शास्त्री एवं उनकी मंडली वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ करते हुए और  वेद ध्वनि करती हुई चल रही थी। पीछे पीछे यज्ञ कमिटी के पदाधिकारी एवं कलश यात्रा में शामिल महिलाएं चल रही थी। उसके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाए चल रही थी। बैंड बाजे के धुन पर नाचते थिरकते युवा सबसे पीछे पीछे थे कुछ युवा ध्वज लेकर कलश यात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

कलश यात्रा में यज्ञ कमिटी के सुधीर द्विवेदी, प्रेम प्रकाश ,मुन्ना राम, मंटू द्विवेदी, संत शरण,पवन द्विवेदी, सुबोध गुप्ता बलबीर गुप्ता, उदय द्विवेदी, बिनोद राम,लालजीत साव, रामेश्वर मंडल, गुलाब मंडल, आनंद गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, बजरंग लाल राणा, अशोक द्विवेदी, मुन्ना दुबे, प्रभात गुप्ता, मणिकांत द्विवेदी, सुबोध तिवारी, आशीष तिवारी,अजय दुबे,भागीरथ राम, रामू विश्वकर्मा,नंदकिशोर पंडित,मनोहर पंडित, गुलाब मंडल, उदय द्विवेदी, संजीव गुप्ता, सदानंद राम, सुमन द्विवेदी, राजकपूर राम, विजय राम, मुकेश राम, ऋषभ गुप्ता, नित्यानंद गुप्ता, पुरूषोतम द्विवेदी, केदार मंडल सहित कई लोग शामिल थे।

प्रवचन मंच से राष्ट्रीय स्तर के कथावाचक दीनानाथ त्रिपाठी संबोधित करेंगे। महाशिवरात्रि को प्राणप्रतिष्ठा एवं 27 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More