राज्य में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, नए मरीजों की संख्या पहुंची 583

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) ने राज्य में रफ्तार थोड़ी कम की है. लेकिन खतरा अभी टला नहीं. केन्द्र और राज्य सरकार (Central and state government)  लगातार लोगों को विभिन्न माध्यमों से समझा रहे हैं कि जबतक दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार राज्य में नए 583 कोरोना मरीजों मिले हैं. वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 873 है.

राज्य में आज कोरोना से 8 मरीजों की मौत भी हो गयी है. जिसमें रांची से 4 और बोकारो से 4 मौत हुई है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94369 है. 86367 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. राज्य में अबतक 820 लोगों की जान कोरोना के कारण गयी है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 74, चतरा से 1, देवघर से 16, धनबाद से 43, दुमका से 8 ,ईस्ट सिंहभूम से 56, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 8 गोड्डा से 5, गुमला से 4, हजारीबाग से 19, जामताड़ा से 3, खूंटी से 13 ,कोडरमा से 13, लातेहार से 6, लोहरदगा से 13,पाकुड़ से 2 पलामू से 5 रामगढ़ से 11, रांची से 219, साहिबगंज से 7, सरायकेला से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 30 कोरोना मरीज पाए गए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More