राजधानी के मेन रोड स्थित बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंचे बन्ना गुप्ता

रांची: राजधानी के हिन्द पीढ़ी के सैनिक मार्केट के पास कैपिटल हिल की बगल वाली बिल्डिंग में आग लग गयी। जिसकी सूचना स्वास्थय सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता को एक कार्यक्रम के दौरान मिली। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम से तुरंत निकल कर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित दमकल कर्मियों से जानकारी ली।
मौके पर मौजूद बन्ना गुप्ता ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि मेन रोड के मार्केट के बिल्डिंग में आग लग गई हैं, तो वे तुरंत घटना स्थल पर आए और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि एनडीआरएफ टीम की जरूरत हो तो तुरंत मंगवा ले। साथ ही उन्होंने दमकल कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया।


