रांची विश्वविद्यालय में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा और परिणाम में देरी पर हंगामा

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, रांची महानगर इकाई द्वारा आज रांची विश्वविद्यालय में एक विशाल आंदोलन किया गया। यह आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और शैक्षणिक अव्यवस्था के विरुद्ध था।

छात्रों की समस्याओं को लेकर परिषद् ने निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन किया:

UG एवं PG सेमेस्टर-1 की परीक्षा में हो रही अनावश्यक देरी:

रांची विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षा ना होने के कारण छात्रों में असमंजस और मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों में हुई गंभीर गड़बड़ी:

हाल ही में जारी हुए सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों में अनेक त्रुटियाँ पाई गईं। कई योग्य छात्रों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया, वहीं अनेक छात्रों के परिणाम अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। यह स्थिति छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

फाइन आर्ट्स विभाग में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी:

फाइन आर्ट्स विभाग में लंबे समय से न तो पर्याप्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध हैं, न ही आवश्यक उपकरण और संसाधन। विभाग में कार्यरत छात्रों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र कल्याण के प्रति विश्वविद्यालय की उदासीनता को दर्शाता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो परिषद् आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More