Ranchi News: धुर्वा डैम से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शव की जांच के क्रम में पुलिस को युवती के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है. आधार कार्ड में युवती का नाम रेशमा परवीन लिखा हुआ है. उसने जींस और टीशर्ट पहनी हुई है.

रांची: राजधानी रांची में रविवार की सुबह धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह डैम में शव को पानी में उतराते हुए देखा. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची. जिसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती का शव पानी से बाहर निकाला गया. 

शव की जांच के क्रम में पुलिस को युवती के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है. आधार कार्ड में युवती का नाम रेशमा परवीन लिखा हुआ है. उसने जींस और टीशर्ट पहनी हुई है. युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया है, यह पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है.   

 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More