Ranchi News: स्पा सेंटर के नाम पर चालू था गंदा धंधा, पुलिस ने मारा छापा

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में काम करने वाली एक लड़की बिल्डिंग से कूद गई. हालांकि लड़की सुरक्षित है, उसे कुछ नहीं हुआ.

रांची: रांची में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने हरमू रोड के किशोरगंज स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार सुखदेवनगर पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ‘स्पर्श सैलून एंड स्पा सेंटर’ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. 

जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में काम करने वाली एक लड़की बिल्डिंग से कूद गई. हालांकि लड़की सुरक्षित है, उसे कुछ नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस उक्त लड़की से पूछताछ कर रही है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More