Ranchi news: दशहरा में झारखंड पुलिस अलर्ट, 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

दशहरा के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस ने धार्मिक स्थलों का सुरक्षा बढ़ाने का व्यवस्था किया है. झारखंड में इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी सादे लिबास में तैनात किये गये हैं

रांची: दशहरा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस के निर्देश पर 10 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. इनमें 5,030 लाठी बल और 4,975 होमगार्ड के जवान शामिल हैं. इसके अलावा, रैफ की 5, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की 4 कंपनियों की भी तैनाती की गयी है. साथ ही  रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है. ये सभी पुलिसकर्मी  संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई करेंगे. राज्य के अलग-अलग जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबाज में तैनात किये गये हैं, जो हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे. अगर कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो वो उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे. राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी सहित अन्य जिले शामिल हैं. 

इतने जवान किए जाएंगे तैनात 

 रांची : 1600
 हजारीबाग : 600
 जमशेदपुर : 950
 गिरिडीह : 535
 खूंटी : 200
 सिमडेगा : 250
 लोहरदगा : 400
 गुमला : 370
 चाईबासा : 250
 सराइकेला : 200
 पलामू : 455
 गढ़वा : 250
 लातेहार : 200
 कोडरमा : 400
 रामगढ़ : 270
 चतरा : 320
 बोकारो : 525
 धनबाद : 675
 दुमका : 370
 देवघर : 260
 पाकुड : 200
 जामताड़ा : 200
 गोड्डा : 250
 साहेबगंज : 275
 कुल : 10,005

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More