Ranchi News: कचड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशंका जतायी जा रही है कि बच्चे की मौत होने के बाद नवजात के शव को कोई कचड़े के ढेर में डाल कर चला गया. नवजात के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं.

रांची:  सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर रोड नंबर-1 से एक नवजात का शव बरामद हुआ है. नवजात का शव कचड़े के ढेर में प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

आशंका जतायी जा रही है कि बच्चे की मौत होने के बाद नवजात के शव को कोई कचड़े के ढेर में डाल कर चला गया. नवजात के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More