Ranchi News: बिजली दरों में इस बार नहीं होगी बढ़ोतरी, JSERC ने लिया फैसला

सोमवार को झारखंड JSERC की जाँच में बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है. झारखंड के उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की खबर साबित हुई हैं.

रांची: झारखंड के बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत दी है. राज्य में बिजली विभाग ने फिलहाल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है. मतलब घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक संस्थाओं को वही बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा जो वे अभी दे रहे हैं. यह फैसला झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने लिया है. इसकी जानकारी आयोग के तकनीकी सदस्य अतुल कुमार और विधि सदस्य महेंद्र प्रसाद ने सोमवार को दी.

इससे पहले आयोग की बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के प्रस्ताव पर सुनवाई हुई. वितरण निगम ने 30.89 टैरिफ हाइक (दरों में वृद्धि) का प्रस्ताव दिया था. अतुल कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई थी. ऐसे में अभी दर बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया. जेबीवीएनएल ने पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के सोलर ऑवर (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) के लिए 7.31 प्रति यूनिट और 8.77 प्रति यूनिट की मंजूरी दी है. इसी तरह ग्रीन एनर्जी टैरिफ के लिए जेबीवीएनएल ने 8.59 प्रति यूनिट का प्रस्ताव दिया था. आयोग ने जांच के बाद इसके अप्रूव टैरिफ प्लस में 0.21 प्रति यूनिट की मंजूरी दी है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More