Ranchi News: रेलवे स्टेशन से निकलते ही युवती का अपहरण, दिल्ली से मां के साथ आयी थी रांची 

ऑटो पकड़ने के लिए दोनों मां-बेटी स्टेशन से बाहर निकलीं. इस दौरान ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया गया. युवती गुमला जिले की रहने वाली है.

रांची: राजधानी रांची से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रांची के स्टेशन रोड से एक युवती का अपहरण कर लिया गया है. बताया गया कि युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से रांची आयी थी. गुरुवार की सुबह 4 बजे वह रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी. ऑटो पकड़ने के लिए दोनों मां-बेटी स्टेशन से बाहर निकलीं. इस दौरान ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया गया.

युवती गुमला जिले की रहने वाली है. घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. युवती की माँ द्वारा दिए गए बयान पर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है. पुलिस इलाके की CCTV फूटेज खंगाल रही है. युवती के मोबाइल लोकेशन को भी पुलिस आधार बना कर खोजबीन में जुटी है. फिलहाल युवती का पता नहीं लग सका है.

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More