Ranchi news: CIT में मनाई गई शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह की 84वीं जयंती

रांची: समारोहपूर्वक मना शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह की 84वीं जयंती मंगलवार को सीआईटी में प्रख्यात शिक्षाविद और कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष स्व डॉ बहादुर सिंह की 84 वीं जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर आयोजित फेट (उत्सव) आराध्यति 25 का विद्यार्थियों एवं कैंब्रिज ग्रुप के कर्मियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया.

बता दें की फेट में लज़ीज़ व्यंजनों के अलावे बुक स्टॉल, एंटरटेनमेंट गेम जोन आदि के स्टॉल लगाए गये थे. इसके पूर्व कैंब्रिज ग्रुप के सभी संस्थानों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने स्व डॉ बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी कृति को स्मरण किया. फेट में सीआईटी समेत कैंब्रिज ग्रुप की अनुसांगिक इकाई कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड कॉलेज ,कैंब्रिज स्कूल, गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, कमला नेहरू इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर जन्मोत्सव में चार चाँद लगाए.

मालूम हो की लाइफ टाइम एचीवर अवार्ड से सम्मानित स्व डॉ बहादुर सिंह सूबे के जाने माने शिक्षाविदों में शुमार थे. उन्होंने रांची के मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, घाटशीला कॉलेज, घाटशीला, बी. एस. कॉलेज लोहरदगा, जी.एल.ए कॉलेज डाल्टेनगंज, व आर. एस.पी कॉलेज झरिया में प्राचार्य पद को सुशोभित किया था. मंगलवार को फेट में कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह,सीआईटी के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ एन के यादव, कैंब्रिज बी.एड के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार, कैंब्रिज स्कूल के प्राचार्य टी के नाथ, कमला नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ पी एस शर्मा, गौतम बुद्धा स्कूल की प्राचार्य सेवा शाही, मनीष नाथ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More