Ranchi news: पढ़ाई के लिए घर में मिली डांट तो नाराज होकर निकल गई, धुर्वा डैम में मिली लाश

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। पढाई के लिए कहने पर वह नाराज हो गई और आत्महत्या की बात कहकर घर से 14 जनवरी को चुपचाप निकल गई।

रांची: धुर्वा डैम से एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती हटिया की रहने वाली थी। दरअसल लड़की 14 जनवरी से घर से गायब थी। छात्रा का नाम एनी अनुष्का है। परिजनों ने धुर्वा डैम आकर उसकी पहचान कर ली है। परिजनों ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में एनी अनुष्का गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस और छात्रा के परिजन उसे हर तरफ तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह रांची के नगड़ी पुलिस को स्थनीय लोगों ने सूचना दी कि धुर्वा डैम में एक लड़की शव मिला है। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान एनी अनुष्का के रूप में हुई। 

दो दिन पहले धुर्वा से मिला था बैग

मृतक छात्रा का बैग दो दिन पहले रांची के धुर्वा इलाके से बरामद किया गया था, जिसकी पहचान भी परिजनों के द्वारा की गई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। छात्रा का शव अपने से ही बाहर आया है। ऐसा लगता है 14 तरीख को ही छात्रा ने सुसाइड किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

एनी के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। पढाई के लिए कहने पर वह नाराज हो गई और आत्महत्या की बात कहकर घर से 14 जनवरी को चुपचाप निकल गई। जिसके बाद उन्होंने उसे कई जगहों पर तलाश भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला और आज जानकारी मिली कि एक युवती की लाश मिली है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More