Ranchi news: पारस हॉस्पिटल में 10 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप

रांची: पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 10 अगस्त रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। इस कैंप में सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क सेवाएं के तहत मरीजों को बीपी, आरबीएस, ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी आदि की सुविधा प्रदान की जायेंगी।
इसके अलावा अन्य डायग्नोस्टिक एवं लैब टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कैंप का लाभ उठाने के लिए 8080808069 पर पंजीकरण कराना होगा।
यह जानकारी पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पारस हॉस्पिटल एचइसी में कटे होठ एवं कटे तालु का इलाज नि:शुल्क किया जाता है। पारस हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि आम जनता को समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें प्राथमिक जांच की सुविधाएं दी जाएं, जिससे बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए पारस हॉस्पिटल हमेशा नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में 10 अगस्त रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आम लोग इस हेल्थ कैंप का लाभ उठा सकते हैं।


