Ranchi New: कांटाटोली फ्लाइओवर का काम अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी ट्रैफिक से राहत

रांची: रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर पर यातायात शुरू करने के लिए अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है. अक्टूबर के पहले सप्ताह में फ्लाइओवर उद्घाटन के लिये तैयार हो जाएगा. बिटुमिन बिछा कर फ्लाइओवर को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

रांची:  कांटाटोली फ्लाइओवर के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है. नगर विकास सचिव सुनील कुमार द्वारा जुडको और कार्य कर रही एजेंसी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश देने के बाद फ्लाइओवर को अंतिम रूप दिया जा रहा है. फ्लाइओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसका उद्घाटन नवरात्र के समय किया जायेगा. अक्टूबर के पहले सप्ताह में फ्लाइओवर पर यातायात आरंभ हो सकता है. फ्लाइओवर पर यायायात शुरू के बाद लोगों को जाम से राहत और ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी. इससे पहले सितंबर में ही फ्लाइओवर के उद्घाटन की तैयारी थी लेकिन, पितृपक्ष की वजह से इसे बाद में करने का निर्णय लिया गया है.

फ्लाइओवर के सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स चढ़ा दिये गये हैं. बॉक्स को केबल से बांधते हुए विशेष ग्लू (गोंद) से जोड़ा जा चुका है. सेगमेंटल बॉक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम बिटुमिन लगाया जा चुका है. बिटुमिन के ऊपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट लेयर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है. फ्लाइओवर पर लाइट के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाये जा रहे हैं. शांतिनगर, कोकर के पास माइनर ब्रिज को चौड़ा करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. फ्लाइओवर के नीचे एलइडी बल्ब लगाये जा रहे हैं.

डिवाइडर के बीच में लगायी जा रही है घास की पट्टी 

फ्लाइओवर के नीचे डिवाइडर पर घास की पट्टी बिछायी जा रही है. बता दें कि फ्लाइओवर पर यातायात शुरू होने के बाद दो रैंप का निर्माण किया जायेगा. एक रैंप खादगढ़ा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास नामकुम व बस स्टैंड की ओर जाने के लिए होगा. जबकि, लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनाया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More