रांची: सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

रांची: सीसीएल मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत कर्मियों राजीब चन्‍द्र झा, महाप्रबंधक (ई एण्‍ड एम), ई एण्‍ड एम विभाग, एजाज अहमद, महाप्रबंधक (उत्‍खनन), उत्‍खनन विभाग, बिमल कुमार प्रसाद सिंह, मुख्‍य प्रबंधक (ई एण्‍ड एम), ई एण्‍ड एम विभाग को शनिवार सीसीएल परिवार की ओर से सीसीएल मुख्‍यालय में ‘’सम्‍मान समारोह’’का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। पूरे सीसीएल से जुलाई माह में 92सेवानिवृत कर्मियों को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये सम्‍मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।

 

अवसर विशेष पर सीसीएल द्वारा निर्मित सेवानिवृत कर्मियों पर फिल्‍म का प्रदर्शन ‘सम्‍मान समारोह’ के दौरान किया गया। फिल्‍म (विडियो) के माध्‍यम से सेवानिवृत कर्मियों ने अपने- अपने कार्यानुभवों एवं विचारों को व्‍यक्‍त किया। फिल्‍म में सेवानिवृत कर्मियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत के संकल्‍प को पूरा करने में सीसीएल अहम भूमिका निर्वहन कर रहा है और आने वाले समय में कोल इंडिया एक बिलियन टन कोयला उत्‍पादन लक्ष्‍य को अवश्‍य पूरा करेगा।

 

सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने सेवानिवृत कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप अपने लंबे अनुभवों के साथ आज सेवानिवृत हो रहे हैं। आपके कार्यानुभवों एवं विचारों को अपनाते हुये कंपनी को उच्‍चतम शिखर तक पहुंचाना है। मैं आप सभी को कंपनी की ओर से दूसरी पाली के लिए शुभकामनाएं देता हॅू और आपके स्‍वस्‍थ्‍य एवं सुखद जीवन के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना करता हॅूं। सीसीएल परिवार सदैव आप सभी के साथ है।

 

अवसर विशेष पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने सभी सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जहॉ भी रहे स्‍वस्‍थ्‍य रहे और अपने परिवार एवं समाजिक कार्यो में अधिक से अधिक समय व्‍यतित करें। श्री सिंह ने कहा कि आपके साथ किये गये कार्य सदैव याद रहेंगे।

 

महाप्रबंधक(कल्‍याण) डॉ. ए.के. सिंह ने समारोह के मुख्‍य आकर्षण सेवानिवृत कर्मियों को कंपनी की ओर से स्‍वागत किया। साथ ही सोशल डिस्‍टेंशिंग का पालन करते हुये उन्‍हें सेवानिवृत बेनिफिट प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्‍यक्ष एवं सेवानिवृत कर्मियों के परिवारजन सोशल डिस्‍टेशिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक(कल्‍याण) डॉ. ए.के. सिंह ने किया। सम्‍मान समारोह को सफल बनाने में कल्‍याण विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More