Ramgarh News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

युवक की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. इस संबंध में युवक से वैध कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है. दरअसल, रविवार की अहले सुबह 03.50 पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पतरातू थाना से पश्चिम करीब 1 किमी की दूरी पर तिलैयाटांड़ के आस पास एक युवक को मोटरसाईकिल (हिरो पैशन प्रो) पर अवैध आर्म्स के साथ देखा गया है, जो कुछ देर में अपने मोटरसाईकिल से तिलैयाटांड़ से पीटीपीएस हॉस्पिटल की ओर जाने वाला है. 

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी दल के द्वारा पतरातू थाना स्थित तिलैयाटांड में अलग-अलग टीम बनाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एक मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देख कर मोटरसाईकिल को तेजी से भगाने लगे, जिसका पीछा कर मोटरसाईकिल को पकड़ा गया. पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम अंशुमन कुमार (27 वर्ष) बताया. युवक की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. इस संबंध में युवक से वैध कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 
      

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More