Ramgarh News: सोहराय पर्व मना रहे लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, 4 की मौत
-1024x614.jpg)
रामगढ़: रामगढ़ से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बोलेरो ने गोला-रजरप्पा मार्ग के पिपराजारा गांव में सोहराय पर्व मना रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने गोला-रजरप्पा मार्ग को जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग करने लगे. मामले की जानकारी मिलने पर गोला थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ और रजरप्पा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे एयर लोगों को समझाने की कोशिश की.
बताया गया कि तेज रफ्तार बोलेरो ने लोगों को रौंदने के बाद एक पेड़ से जा टकरायी. इससे पिपराजारा बंदा के रहने वाले महेंद्र मांझी की 22 वर्षीय पत्नी बिलासी देवी और डेढ़ वर्षीय पुत्र निरंजन मांझी सहित धुमा मांझी की 45 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी और संजय मांझी और 12 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी की मौत हो गई जबकि 12 वर्षीय हेमंती कुमारी, 50 वर्षीय ठाकुर मनी देवी, 40 वर्षीय उर्मिला देवी, 12 वर्षीय रूपाली कुमारी, 40 वर्षीय पार्वती देवी, 18 वर्षीय लीला देवी और 30 वर्षीय बोलेरो चालक राहुल बेदिया घायल हो गए. घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया.


