राहुल गांधी कल आयेंगे झारखंड, महगामा एवं बेरमो में करेंगे जनसभा

राहुल गांधी कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा करेंगे.
रांची: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 15 नवंबर को झारखंड आएंगे. उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा करेंगे. इसके बाद बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.


