कुड़मी को एसटी में शामिल करने की कोशिश का विरोध, पुतला फूंका

रानीश्वर (दुमका) : रविवार को रानीश्वर प्रखंड के सिदो-कान्हू मुर्मू चौक, जीवनपुर में आदिवासी सेंगल अभियान के प्रखंड अध्यक्ष बार्नाड हांसदा की अध्यक्षता में कुर्मी महतो जाति को अनुसूचित जनजाति बनाने की अनुशंसा करने वाली झारखंड के जेएमएम, उड़ीसा की बीजेडी, बंगाल की टीएमसी और कांग्रेस आदि पार्टियों का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। पूर्व सांसद व आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सलखान मुर्मू के आह्वान पर पांच प्रदेशों झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और असम में इन पार्टियों के साथ-साथ तमाम उन आदिवासी एमएलए, एमपी और आदिवासी संगठनों का भी पुतला जलाया गया जो कुड़मी के समर्थन में खड़े हैं या चुप हैं।

आह्वान किया गया कि आदिवासी अस्तित्व और अस्मिता रक्षार्थ इस जीवन रक्षा महायुद्ध में सभी आदिवासी को सामने आने की जरूरत है। कहा गया कि दुर्भाग्य से जेएमएम और उसके समर्थक अबतक चुप हैं। ज्ञातव्य हो कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने हाल में कुड़मी छोड़ अन्य 12 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया। अर्थात बीजेपी की नजर में अभी तक कुरमी एसटी नहीं हैं। आदिवासी सेंगेल अभियान के अनुसार कुर्मी महतो, जाति को एसटी बनने और बनाने का ज्वलंत मुद्दा आदिवासियों को जगाने, जोड़ने और आदिवासी विरोधी पार्टियों को बेनकाब कर उनसे अलग करने का एक निर्णायक अवसर है।

जे एम एम और उनके समर्थकों को अब प्रमाणित करना होगा कि वे वृहत झारखंडी आदिवासियों के साथ खड़े हैं या केवल वोट और नोट की राजनीति करते हैं। इस मौके पर विनोद मुर्मू, अमर मरांडी, निखिल मुर्मू, शिवराम मुर्मू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिवाली मुर्मू, सिमल हेम्ब्रम, बहादुर मुर्मू, मिरू मुर्मू, हरीदास हांसदा, सबरी हेम्बरोम, जोबा मुर्मू, कलावती बास्की, रूपलाल हेम्बरोम, लगेन सोरेन आदि महिला व पुरुष मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More