5.5 करोड़ करोड़ से बनेगा पुलिस बैरक, विधायक नलिन सोरेन ने किया शिलान्यास

रानीश्वर : दुमका जिला के टोंगरा में साढ़े पांच करोड़ की लागत से झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कापरेटिव लिमिटेड द्वारा एसआईआरबी मैगजीन हाल के आलावा एक हजार जावनों के रहने के लिए बैरेक का निर्माण किया जाएगा। इसका शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने शुक्रवार को विधिवत रूप से नारियल फोड़कर कर शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक नलिन सोरेन ने कहा यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होते ही यहां एक हज़ार पुलिस बल रह सकेंगे। इससे लोग भयमुक्त होंगे और बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार मिल सकेगा। मौके पर कार्यपालक अभियंता रवि चौधरी टोंगरा पुलिस बल उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More