Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी

पलामू: पुलिस द्वारा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं प्रभावी अनुसंधान की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी के निर्देशन में छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने सितंबर 2026 के दौरान एसआर कांडों के निष्पादन में उपलब्धि दर्ज की है।
सितंबर माह में छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना में कुल 18 एसआर कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि इस अवधि में 37 एसआर कांडों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार प्रतिवेदित कांडों की तुलना में निष्पादन का अनुपात 206 प्रतिशत रहा, जो लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में पुलिस की सक्रिय कार्य को दर्शाता है।
01 सितंबर 2026 से पूर्व छत्तरपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में कुल 185 एसआर कांड लंबित थे। जिसमें सितंबर माह में 18 नए कांड प्रतिवेदित होने तथा 37 कांडों के निष्पादन के उपरांत माह के अंत में कुल 166 एसआर कांड लंबित बचे है। इस प्रकार एक माह के दौरान लंबित कांडों की संख्या में 19 की कमी दर्ज की गई।
पलामू पुलिस लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।


