Palamu News: नौडीहा ग्राम पहुंचकर शहीद आरक्षी मदनजीत कुमार सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

नौडीहा ग्राम पहुंचकर शहीद आरक्षी मदनजीत कुमार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला।

पलामू: पाटन प्रखंड के नौडीहा ग्राम निवासी शहीद आरक्षी मदनजीत कुमार सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दिन बाहर रहने के कारण शामिल नहीं हो पाने पर, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने नौडीहा ग्राम पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। शहीदों का त्याग हमें राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश के प्रति सच्चे समर्पण की सीख देता है।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शहीदों का सम्मान तथा उनकी शहादत को नमन करना हम सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है। अंत में उन्होंने मां भारती के वीर सपूत शहीद मदनजीत कुमार सिंह को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More