Palamu News: धनंजय तिवारी बने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

निपु सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लोगों को हटिया विधानसभा बहुत मजबूती के साथ लड़़ना है और हटिया विधानसभा में नेता नहीं सभी का बेटा और भाई बनकर काम करना है.

पलामू: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हटिया विधानसभा प्रत्याशी निपु सिंह ने धनंजय तिवारी को पलामू का नया जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया. इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर निपु सिंह ने कहा कि धनंजय तिवारी के राजनीति अनुभवों को देखते हुए पार्टी को मजबूती मिलेगी.

निपु सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुए हम लोगों को हटिया विधानसभा बहुत मजबूती के साथ लड़़ना है और हटिया विधानसभा में नेता नहीं सभी का बेटा और भाई बनकर काम करना है. इस मौके पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह और राष्ट्रीय महासचिव बहन मोनिका, गौतम सहित सैकड़ो़ पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष बनने पर धनंजय तिवारी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की .

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More