Palamu News: चांदो के स्टोन माइंस में अपराधियों ने की सात राउंड फायरिंग, पांच गिरफ्तार

शनिवार की अहले सुबह बाइक सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और सात राउंड फायरिंग की और भागने लगे. जिसके बाद घटनास्थल से कुछ ही दूर चांदो पिकेट पर तैनात अधिकारी और जवानों ने अपराधियों का पीछा किया और पांचों अपराधियों को दबोच लिया.

पलामू: शनिवार की अहले सुबह एक स्टोन माइंस में अपराधियों ने फायरिंग की है. घटना पलामू जिले के के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो की है. मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी के पास से चार हथियार भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह बाइक सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और सात राउंड फायरिंग की और भागने लगे.

जिसके बाद घटनास्थल से कुछ ही दूर चांदो पिकेट पर तैनात अधिकारी और जवानों ने अपराधियों का पीछा किया और पांचों अपराधियों को दबोच लिया. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों ने ही कुछ दिन पहले रांची और ओरमांझी में भी फायरिंग की थी. घटना के बाद से पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है.

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More