Palamu News: भाजपा प्रत्याशी कमलेश सिंह को मिला आजसू का समर्थन

पलामू: एनडीए गठबंधन के घटक दल आजसू ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा की. आजसू के जिला उपाध्यक्ष कमलेश प्रसाद मेहता व केंद्रीय सदस्य रोहित कुमार महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस आशय की जानकारी दी. जिला उपाध्यक्ष कमलेश प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट एवं युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने व राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए आजसू पूरे दम खम के साथ भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के लिए काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद का विकास कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ही संभव है. कमलेश कुमार सिंह का दोनों कार्यकाल बेमिसाल रहा है. सड़क बिजली शिक्षा चिकित्सा सिंचाई समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि कमलेश कुमार सिंह को विधानसभा पहुंचा कर नरेंद्र भाई मोदी, अमित शाह, सुदेश महतो और बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे. मौके पर आजसू के रामजन्म मेहता, प्रमोद मेहता, मनोरंजन प्रसाद, जयकुमार चौहान, राजमोहन चौहान, प्रेमप्रकाश दुबे, अशोक राम, सतेंद्र बैठा, दिलीप पाल, राजकुमार रजक, सागर कुमार आदि लोग मौजूद थे.


