कोडरमा: स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोगों का जताया आभार

कोडरमा लोकसभा की जनता को नमन करते हैं जिन्होंने उन्हें दूसरी बार प्रतिनिधित्व का मौका दिया तथा राष्ट्रीय नेताओं और प्रधानमन्त्री का आभार प्रकट करते हैं। 

कोडरमा: स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चुनाव जीतने व मंत्री बनने के बाद गिरिडीह से कोडरमा जाने के क्रम में पहली बार प्रखंड के बरियारडीह व नवलशाही चौक पहुँचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पहले से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ मंत्री का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। 

मंत्री ने भी लोगों का अभिवादन किया और जीत दिलाने के लिए लोगों का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि कोडरमा लोकसभा की जनता को नमन करते हैं जिन्होंने उन्हें दूसरी बार प्रतिनिधित्व का मौका दिया तथा राष्ट्रीय नेताओं और प्रधानमन्त्री का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन्हें एक महत्वपूर्ण मंत्रालय का दायित्व उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की जो भी योजनाएं आ रही हैं उसे धरातल तक पंहुचाने और इसका लाभ एक एक व्यक्ति को मिले तथा जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए मैं लगातार प्रयासरत रहूंगी। 

आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को फायदा होगा। मौके पर वरीय नेता रमेश सिंह, प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, कैलाश यादव, महेश यादव, नितेश चन्द्रवंशी, राजेश सिंह, बीरेंद्र मेहता, मुखिया वेदु साव, रंजीत कुमार सिंह, सुनील यादव, पवन सिंह, सकलदेव सिंह, रविंद्र गुप्ता, रविन्द्र पांडेय, कृष्णदेव यादव, सुदेश मोदी, बालो यादव, नन्दकिशोर भारती, बसंत साव,बअर्जुन यादव, मो. इस्माईलूद्दीन, प्रयाग यादव, किशोर यादव, साधू यादव, समसुल खान, सुरेंद्र यादव,अजय यादव, अरविंद याद, हीरालाल यादव, कपिलदेव यादव, हरदेव साव, वजिर साव, संतोष सिंह, बासुदेव राणा, विकास साव, बिसूनदेव सिंह, श्रीकांत यादव, विकास यादव समेत काफी संख्या में  लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More