तुरी समाज की बैठक में फरवरी में गिरिडीह में चिंतन शिविर आयोजित करने पर चर्चा, रणनीति तय

धनबाद : दामोदर नदी छठ घाट, जामाडोबा में अखिल भारतीय तुरी समाज की एक बैठक तपेंदर तुरी की अध्यक्षता में गुरुवार को की गयी। इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोतीराम मिर्धा एवं विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार तुरी, भागाबांध ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं धनबाद जिला पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोतीराम मिर्धा को जिला अध्यक्ष उमेश कुमार तुरी ने चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं कोषाध्यक्ष शंकर तुरी, राजीव कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। इस बैठक में सामाजिक उत्थान एवं एकीकरण पर चर्चा की गयी तथा समाज की कुरीतियों को दूर कर बेहतर समाज निर्माण करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इन विषयों पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन 12 फरवरी को गिरिडीह में किया जाएगा। आगामी चिंतन शिविर की तैयारी के लिए प्रभारी की जिम्मेवारी में महेश राम, महासचिव होंगे। बैठक में झारखंड प्रदेश के तमाम पदाधिकारी एवं झारखंड के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित होंगे। आज की बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव महेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन तुरी, प्रदेश सचिव धनेश्वर प्रसाद तुरी, शनिचर तुरी, रंजीत तुरी, जिला के मुख्य सलाहकार सुनील मिर्धा, राजेंद्र राम, अशोक तुरी, सुनील तुरी, रुधिर तुरी, सहदेव तुरी, रामचंद्र तुरी, कुमार नरेश आदि मौजूद रहे। संचलन संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष उमेश कुमार तुरी एवं महासचिव पुनीत तुरी ने किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More