साक्षरता वाहिनी के पूर्व साक्षरता कर्मियों की बैठक, कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

महुदा (धनबाद) : प्रखंड साक्षरता वाहिनी के पूर्व साक्षरता कर्मियों की एक बैठक पंचायत सचिवालय काण्ड्रा में पूर्व मुखिया सह साक्षरता कर्मी पूर्व समाज सेवी धनेश्वार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रखंड समन्वयक भागीरथ सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक दीप नारायण शर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का संचालन 2022 से 2027 तक के लिए किया गया है। इसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को चिह्नित कर साक्षर बनाने का कार्यक्रम है।

प्रखंड समन्वयक भागीरथ सिंह ने कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बाघमारा प्रखंड की 61 पंचायतों में संचालित होना है। इसके तहत पंचायत स्तर पर समिति का गठन करना है।

पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ साक्षरता कर्मी धनेश्वर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से समाज हित का कार्य है। अतः इस कार्यक्रम में हर सम्भव सहयोग करने के लिए तैयार रहूंगा।

बैठक में मुख्य रूप से बिनोद महतो, मुमताज अंसारी, रामप्रसाद महतो, कृतिवास प्रमाणिक, अब्दुल हमीद अंसारी, अर्जन रविदास, मनोज रवानी, अलकदेव शर्मा, कामेश्वर महतो, सुनील प्रसाद, दशरथ प्रमाणिक, दीपक दौशन्धी, माला देवी, जीतेन्द्र कुमार, धनंजय नौनिया, जमील अख्तर, उमेश तुरी, सतीश महतो आदि ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More