सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्त्ताओं संग की ऑनलाइन बैठक, बोले- 23 तक जोश और जज्बे को रखना है बरकरार
-1024x614.jpg)
रांची: विधानसभा चुनाव का समापन बीते बुधवार 20 नवंबर को हो चुका है. बावजूद इसके हेमंत सोरेन अपने पार्टी के प्रत्याशियों एवं कार्यकर्त्ताओं का हौसला बढ़ाते नज़र आ रहे हैं. हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने पार्टी के प्रत्याशियों एवं कार्यकर्त्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक की. बैठक में वो सभी का हौसलाअफजाई करते नज़र आये.
हेमंत सोरेन ने इस संबंध मिओं अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज़्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है। जय झारखण्ड! जीतेगा झारखण्ड!


