अंतिम लीग मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने आठ विकेट से दर्ज की जीत

अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग

साहिबगंज : पुलिस लाइन मैदान में ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे अंडर.16 ज़िला क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम 23 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन बना सकी। मुकेश व अभय ने 14-14, ऋषभ ने 17 व ऋशु ने 18 रन बनाया। जवाहर नवोदय विद्यालय के गेंदबाज अमन ने 4, सोनू उरांव ने 3, प्रविन्द व वसीम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम 10.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। सोनू कुमार ने 44, ने प्रवींद्र ने 15 व सोनू उरांव ने 12 रन बनाया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के गेंदबाज प्रिंस व अभय ने 1-1 विकेट लिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय के गेंदबाज अमन कुमार को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। मुख्य अतिथि राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने अमन कुमार को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। अंपायरिंग प्रभाकर कुमार व अनिकेत आनंद ने की। स्कोरिंग केएस सौरभ कर रहे थे। मौके पर जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमेटी के चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफ़ाक़ आलम, राकेश गुप्ता, प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ गुड्डा व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More