बिना आरक्षण जेपीएससी की नियुक्ति को रद्द करे सरकार

लोहरदगा: बिना आरक्षण के छठी जेपीएससी घोषित करके हेमंत सरकार ने झारखंड के अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया है। उक्त बातें लोहरदगा के राजनितिक कार्यकर्त्ता आलोक कुमार साहू ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि जब रघुवर दास के समय में बिना आरक्षण के जेपीएससी की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित हुई थी, तब झारखंड के छात्र आन्दोलन करने लगे थे। साथ ही उस समय की प्रमुख विपक्षी झामुमो, जिसे हेमंत सोरेन नेतृत्व कर रहे थे, पूर्व लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत के साथ मिलकर सदन के अन्दर व् बाहर प्रदर्शन कर मुख्य परीक्षा को रद्द करने की मांग किए थे।

साथ ही साहू ने यह भी कहा कि हेमंत ने तत्कालीन सरकार को छात्र एवं झारखंड के विरोधी कहकर संबोधित किया था। उन्होंने सदन को भी इस मुद्दे को लेकर बाधित किया था। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से वादा भी किया कि उनकी सरकार सत्ता में आते ही छठी जेपीएससी को रद्द करेगी। लेकिन उन्होंने इसके बिलकुल उलट किया। आलोक कुमार ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन जो कि खुद आदिवासी हैं, एवं आरक्षण की श्रेणी में आते हैं, इसके बावजूद भी वे बिना आरक्षण घोषित जेपीएससी के मुद्दे पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे। जिस कारण से झारखंडी विद्यार्थियों के बीच काफी आक्रोश है। उन्होंने वर्तमान जेपीएससी नियुक्ति को रद्द करते हुए आरक्षण के साथ नियुक्ति की मांग की है। 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More