Lohardaga News: वाहन चेकिंग में कार से 2.25 लाख नगद बरामद 

जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसटी ग्रुप सी के द्वारा वाहन जांच के दौरान एक क्रेटा कार से 2 लाख 25 हजार रुपया नकद बरामद किया गया.

लोहरदगा: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसटी ग्रुप सी के द्वारा वाहन जांच के दौरान एक क्रेटा कार से 2 लाख 25 हजार रुपया नकद बरामद किया गया. यह कार्रवाई वाहन चेकिंग  अभियान के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई. साथ ही नगद को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि कार जशपुर से लोहरदगा की ओर आ रही थी, इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में कैश बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

लेखक के बारे में

By Arpana Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More