सकुली की गोचर जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

दुमका : रानीश्वर प्रखंड के मौजा बाँसकुली की गोचर जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा लिया है। यहां दाग संख्या 304, गोचर जमीन जिसका रकवा 9 एकड़ है, दाग संख्या 303 जिसका रकवा 37 एकड़ है, दाग संख्या 468 रकवा तीन एकड़ जमीन पर गांव के भूमाफिया की मिली भगत से दुमका के कारोबारी ने अवैध कब्जा कर लिया है। सेलेबुल मौजा बाँसकुली में तीन कारोबारियों ने भूमाफिया एवं सफेदपोशों की मिली भगत से जमीन की प्रकृति बदल कर हस्तांतरण करा लिया है।
साथ ही उस जमीन से संलग्न गोचर एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। गांव के कई लोगों ने सितंबर 2022 को अंचल अधिकारी को मामले की लिखित शिकायत की थी। गांव के अशोक गोराई ने बताया है कि उस आवेदन को संज्ञान में लेकर अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत ने राजस्व कर्मचारी मन्तेश्वर दास से जमीन की सीमांकन कराया था, पर आज तक आगे की करवाई नहीं हुई है।जोशी ब्रदर्स ने यहां उस अबैध कब्जा किया गोचर जमीन दाग संख्या 751,717,744,746 ,753 पर गोशाला बनाने की पहल शुरू की है। इसको लेकर यहां के भूराजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी अंजान बने हुए हैं।


