Koderma News: रॉयल बेकरी से जनरेटर का इंजन चोरी, सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड स्थित रॉयल बेकरी में 4 अक्टूबर की रात चोरों ने जनरेटर चोरी करने का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर बेकरी संचालक अर्जुन महतो बाहर निकले तो स्कूटी से पहुंचे चार संदिग्ध मौके से फरार हो गए। छानबीन में पता चला कि चोर जनरेटर का इंजन वाला हिस्सा खोलकर ले गए हैं। जिसकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये बताई गई है।
घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वहीं मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। जनरेटर का महत्वपूर्ण हिस्सा चोरी होने से बेकरी का काम ठप हो गया है। इससे उत्पादन बंद है और कच्चे व तैयार माल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

